जमुआ | कर्नाटक में खरीद-फरोख्त की ढाई दिन वाली भाजपा सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने नकारा और सबसे बड़ी गठबंधन वाली कांग्रेस - जेडीएस को राज्य में सरकार बनाने का मौका मिला। इसे जनता की जीत बताया। इससे भाजपा को सबक मिला। उपर्युक्त बातें जमुआ कांग्रेस प्रखंड प्रवक्ता हसीब जावेद ने रविवार को कही। कोर्ट ने जनता के पक्ष में फैसला देकर जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन की सरकार को मौका देकर लोकतंत्र की रक्षा की है। दलाल, बिचौलिया प्रखंड में चक्कर लगाते हुए निर्धन लोगों को ठग रहे हैं। जनप्रतिनिधि आंख बंद कर आराम की नींद सो रहे हैं। मौके पर तस्लीम, मकबूल, तौहीद, लालो रविदास आदि मौजूद थे।