पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अचानक लगी आग, हजारों बिचाली जल कर हुई राख

अचानक लगी आग, हजारों बिचाली जल कर हुई राख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडधाम | जमुआ प्रखंड अंतर्गत बदडीहा-वन निवासी गुजर महतो की छत पर रखे बिचाली में अचानक आग लगने से करीब हजारों की संख्या में रखे बिचाली जल कर राख हो गए। हल्ला होने पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुटी। कोई बाल्टी तो कोई डीजल पम्प सेट लेकर आए तब आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों के सहयोग से अन्य सामग्रियों का बचाव हुआ। समिति सदस्य कविता देवी ने कहा कि सरकार आपदा कोष से किसान को बिचाली खरीदने के लिए राशि मुहैया कराएगी। मुखिया मीना देवी ने कहा कि जिला प्रशासन से मांग की है कि जमुआ प्रखंड मुख्यालय में दमकल की व्यवस्था हो ताकि आग तुरंत बुझाई जा सके।

खबरें और भी हैं...