जमुआ | हीरोडीह थाना अंतर्गत फतहा पंचायत के खरियोडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष में हुई मारपीट में एक पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रथम पक्ष के भीमलाल राणा ने बताया कि रविवार को भाई के बीच पूर्व में लिए गए केवाला से खरीदी गई जमीन को आपस में बंटवारा कर रहा था। इस बीच गोतिया के डीलर उमेश राणा, अकल राणा, हरिहर राणा, राजू राणा, सुनील राणा, महेश राणा, अशोक राणा, आंगनबाड़ी सेविका सुमिता शर्मा, मंजू देवी समेत एक दर्जन लोग एकजुट होकर आए और जान मारने की नीयत से उसे व प|ी देवंती देवी, संजय राणा, मुकेश राणा पर हमला कर दिया। कहा कि जबतक लोग संभल पाते। इसी बीच तलवार, टांगी से प्रहार कर दिया। जिसमें माथा बुरी तरह से क्षतिग्रत कर दिया। हो- हल्ला सुन कर आस पड़ोस के लोग जमा हुए। इस बीच लोग हथियार लेकर भाग निकले। इधर सभी घायल व्यक्ति को हीरोडीह थाना प्रभारी ने इलाज कराने के लिए जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।