पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अधूरे पीएम आवास वाले 46 लाभुकों को बीडीओ ने जारी किया नोटिस

अधूरे पीएम आवास वाले 46 लाभुकों को बीडीओ ने जारी किया नोटिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमुआ प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास अधूरा रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। वैसे लाभुकों के नाम से जमुआ बीडीओ बिनोद कुमार कर्मकार ने नोटिस जारी कर पत्र चौकीदार-दफादार को सौंपा है और लाभुक को देने का निर्देश दिया है। बीडीओ ने कहा कि 2016-17 में दिए गए पीएम आवास में लाभुकों ने सभी कार्य पूर्ण नहीं किए हैं। वैसे लाभुकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश जिला से प्राप्त हुआ है। बीडीओ कार्यालय से जारी नोटिस में कहा गया है कि सभी लाभुकों को छह महीने के अंदर पीएम आवास पूर्ण करने का निर्देश दिया गया था। वर्तमान समय में कई आवास किसी न किसी रूप में अधूरे पड़े हैं। बीडीओ ने नोटिस के माध्यम से कहा है कि जो लाभुक नोटिस तामिला के एक सप्ताह के अंदर अधूरे पीएम आवास पूर्ण नहीं करेंगे तो उनके विरुद्ध सरकारी राशि के दुरुपयोग का मामला चिह्नित करते हुए भारतीय दंड विधान की धारा 420 एवं 406 के तहत दंडनीय अपराध मानते हुए विधिवत दंडात्मक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि प्रथम चरण में 46 लोगों के नाम से नोटिस जारी किया गया है जिन्हें चौकीदार के माध्यम से पत्र भेजा जा रहा है।

खबरें और भी हैं...