पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक के आवास का घेराव करने की बनाई रणनीति

विधायक के आवास का घेराव करने की बनाई रणनीति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चतरो | झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को आंगनबाड़ी केंद्र मनकडीहा में हुई। बैठक में मुख्य रूप से 11सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को आहूत विधायक आवास घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही जमुआ विधानसभा के विधायक के आवास का घेराव करने का निर्णय लिया गया। इस बाबत प्रखंड संजोजक अंबिका वर्णवाल ने कहा कि विधायक का आवास घेराव कार्यक्रम के माध्यम से 11 सूत्री मांगों का मांग पत्र सौंपा जाएगा। बैठक में विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका, सहायिका व पोषण सखी ने भाग लिया। जिसमें मुख्य रूप से कविता सिन्हा, रीना देवी, मीणा देवी, ललिता देवी, नमिता कुमारी, आशा देवी, सुनीता देवी, सरिता देवी, रेणु राय, अष्टमा देवी, रुक्मणी देवी आदि कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...