पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माले ने जीबी बैठक में कई मुद्दों पर की चर्चा

माले ने जीबी बैठक में कई मुद्दों पर की चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोदम्बरी | भाकपा माले देवरी प्रखंड कमेटी की जीबी बैठक शनिवार को घसकरीडीह में हुई। अध्यक्षता प्रखंड सचिव रामकिशुन यादव ने की। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के बूथस्तरीय संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। साथ हीं सात जून को पार्टी के कामेश्वर यादव की 11वीं शहादत दिवस के अवसर पर जमखोखरो चौक मोड़ पर संकल्प सभा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। 24 जून को जमुआ में आहूत अधिकार कन्वेंशन को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। मौके पर पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य उस्मान अंसारी, अजय चौधरी, मुस्तकीम अंसारी, गीता मंडल, भोला सिंह, सुकरा मरांडी, सामेल टुडू, शिवलाल मरांडी आदि थे।

खबरें और भी हैं...