पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साक्षरता कर्मियों की बैठक में बकाया मानदेय पर चर्चा

साक्षरता कर्मियों की बैठक में बकाया मानदेय पर चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | रविवार को झंडा मैदान में साक्षरता कर्मी संघ की बैठक जमुआ के बीपीएम नंदलाल पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बकाया मानदेय व नियमितिकरण पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पांडेय ने कहा कि कम मानदेय पर कार्यरत साक्षरता कर्मियों का कई माह से मानदेय बकाया है। बकाया मानदेय के कारण कई कर्मियों के समक्ष आर्थिक संकट है। पांडेय ने कहा कि कार्यक्रम की अवधि विस्तार नही होने के कारण कर्मियों के समक्ष असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि साक्षरता कर्मियों की मांगों पर प्रशासन गंभीर पहल नही करती है तो जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जायेगा। बैठक में मुख्य रूप से सीताराम रविदास, मीना कुमारी, विनोद ठाकुर, शीलू कुमारी, बालेश्वर यादव, मनोज पांडेय, महेश मोदी, अनिल कुमार वर्मा, टुनटुन कुमार, प्रीप कुमार सिंह, मो सहजाद, विजय कुमार दास मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...