पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बदडीहा के तीन अवैध आरा मिलों में से लाखों रुपए की लकड़ी जब्त

बदडीहा के तीन अवैध आरा मिलों में से लाखों रुपए की लकड़ी जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमुआ प्रखंड अंतर्गत बदडीहा-मिर्जागंज स्थित तीन अवैध आरा मिलों में वन विभाग की ओर से छापामारी की गई। अवैध आरा मिल समेत लाखों रुपए की कीमती लकड़ी बरामद हुई। डीएफओ डॉ. सत्यम के नेतृत्व में सोमवार को जमुआ वन रोपण प्रक्षेत्र के बदडीहा-मिर्जागंज गांव में एक ही स्थान पर 03 अवैध रूप से धड़ल्ले से आरा मिल चल रहा था। आरा मिल में छापामारी अभियान चलाया गया। जिसमें क्रम से श्यामसुंदर राणा, कामदेव राणा, कैलाश राणा का आरा मिल बताया जा रहा है। जमुआ वन रोपण पदाधिकारी दिग्विजय सिंह ने कहा कि पूर्व में ग्रामीणों की शिकायत थी कि यहां पर तीनों अवैध रूप से संचालित आरा मिलों के डस्ट से लोगों का जीना दुर्लभ हो गया है। डीएफओ का निर्देश था कि अवैध रूप से संचालित आरा मिलों को ध्वस्त किया जाए। आरा मिलों में इकट्‌ठा सभी प्रकार की लकड़ी समेत मशीन को जब्त किया जाए। तीनों आरा मशीन से भारी मात्रा में कीमती लकड़ी शीशम, कटहल, गम्हार, आम, केसिया, महुआ, सागवान की लकड़ी को जब्त हुई।

आरा मिलों में चल रही कार्रवाई और बरामद कीमती लकड़ियां।

खबरें और भी हैं...