पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शौचालय निर्माण के साथ ओडीएफ के लिए लोगों के सहयोग की अपील की

शौचालय निर्माण के साथ ओडीएफ के लिए लोगों के सहयोग की अपील की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमुआ प्रखंड मुख्यालय सभागार में एसबीएम के तहत निर्माणाधीन शौचालय से संबंधित समीक्षा हुई। बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने बताया कि 5 जून, 2018 को जमुआ प्रखंड को ओडीएफ घोषित करने की तिथि निर्धारित की गई है। सभी उपस्थित प्रतिनिधियों से बीडीओ ने अनुरोध किया कि ओडीएफ घोषित करने के लिए लोगों के सहयोग की जरूरत है।

20 सूत्री अध्यक्ष अंजन सिन्हा ने पंचायतवार टीम बनाने का अनुरोध किया जो शौचालय एवं उनकी गुणवत्ता पर ध्यान देंगे एवं जल्द कार्य पूर्ण किया जा सकेगा। 20 सूत्री उपाध्यक्ष ने गांव-गांव जाकर लोगों को प्रोत्साहित कर शौचालय बनाने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा गया। जनसेवक द्वारा पुनः सर्वे किया गया उसमें लंबित योग्य लाभुकों का शौचालय निर्माण करवाया जाए। ग्राम पंचायत द्वारा शौचालय निर्माण में अनुभव से सब को अवगत कराया जाए एवं महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग करने की अपील की गई। जिला परिषद सदस्य आशीष कुमार मोदी द्वारा कहा गया कि जहां कार्य संतोषजनक नहीं है उस पर विशेष फोकस कर टीम का गठन करने का प्रस्ताव दिया गया। प्रमुख द्वारा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर प्रमुख सुलोचना देवी, बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार, पंचायतीराज पदाधिकारी मनोज कुमार झा, प्रखंड समन्वयक अमित प्रसाद वर्मा, नारायण पंडित, विनोद राय, अशोक विश्वकर्मा, सोनिया देवी, गीता देवी, प्रमिला, मुखिया महेंद्र कुमार यादव, दिनेश मंडल आदि उपस्थित थे।

समीक्षा बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...