पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक ने आहर जीर्णोद्धार का किया शिलान्यास

विधायक ने आहर जीर्णोद्धार का किया शिलान्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमुआ विधायक केदार हाजरा ने मंगलवार को बेरहाबाद में राज्य संपोषित योजना अंतर्गत राय आहर जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। विधायक हाजरा ने कहा कि अब लोग जागरूक हो गए हैं। अब जात-पात एवं नकारात्मक सोच रखने वाले लोगों के दिन लद गए। अब लोग विकास देखते हैं। यही कारण है कि कांग्रेस मुक्त भारत का सपना साकार हो रहा है। भाजपा कर्नाटक में बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। कहा तीन करोड़, सात लाख महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस किट दिया जा रहा है। 2 करोड़ लोगों को पक्का मकान दिए गए हैं। सौभाग्य योजना के तहत गरीबों को बिजली का मुफ्त कनेक्शन दिए गए। उन्होंने कहा कि राय आहर का निर्माण होने से 60 एकड़ भूमि सिंचित होगी। उन्होंने कहा कि बेरहाबाद पंचायत के लोग खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा बरकरार है। 2019 में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज होगी। कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है। जनता उसे नकार चुकी है। इसलिए उसे आत्ममंथन करना चाहिए। अभी देशहित के फैसलों में सरकार का साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य की रघुवर सरकार भी बिजली, पानी, सड़क, सिंचाई जैसी जरूरतों को पूरा करने के लिए रात-दिन मेहनत कर रही है। जिसका फलाफल मिलना शुरू हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया जागो देवी ने किया। कार्यक्रम में अशोक सिंह, मनोज हाजरा, तुलो राम, जनार्दन राय, विजयनंदन पांडेय, अखिलेश्वर प्रसाद, नंदकिशोर यादव, लोकनाथ हाजरा, सहायक अभियंता श्रीकांत पांडेय, अनूप सिन्हा, सीताराम सिंह समेत कई अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...