चार स्कूल के छात्रों ने निकाली स्वच्छता रैली
झारखंडधाम | जमुआ प्रखंड अंतर्गत केंदुआ पंचायत के चार स्कूलों के छात्रों ने मंगलवार को स्वच्छता रैली निकाली। खुले में शौच न करने के लिए जागरूक किया गया। प्रखंड में जो भी पंचायत ओडीएफ घोषित है वहां भी शत-प्रतिशत शौचालय नहीं बनाए गए हैं। समन्वयक सुमन कुमारी, सुधाकर अग्रवाल, बीसी अमित प्रसाद वर्मा, रमेश कुमार, सचिन सौरभ, गुड़िया कुमारी समेत अन्य शिक्षकों ने भी रैली में भाग लिया।