खोरीमहुआ एसडीपीओ प्रभात रंजन बरबार ने गुरुवार की सुबह नवडीहा ओपी थाना क्षेत्र के नवडीहा चौक पर से तीन अलग-अलग दुकान से 14 गैलन में डीजल पेट्रोल एवं केरोसिन जब्त किया। साथ में तीन लोगों को भी हिरासत में लिया है। जिसमें मुख्य रूप से मुकेश कुमार, मंटू राम, कृष्ण राम तीनों के पिता विश्वनाथ राम के नाम शामिल हैं। एसडीपीओ के निर्देश पर गुरुवार को जमुआ एसआई योगेन्द्र यादव एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में एक-एक कर तीनों की दुकान में छापामारी की गई जिसमें 14 गैलन में डीजल, पेट्रोल और केरोसिन बरामद किया गया। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी महेन्द्र रविदास ने बताया गैलन में महज 25 लीटर केरोसिन है और बाकी डीजल ओर पेट्रोल है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।