पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पिकअप वैन में लदे छह मवेशियों को किया जब्त

पिकअप वैन में लदे छह मवेशियों को किया जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जागंज-नवडीहा रोड में महतोटांड़ के समीप गुरुवार को कसाई के यहां ले जाया जा रहा 6 मवेशियों समेत पिकअप वैन बरामद हुआ। ग्रामीण एवं आरएसएस कार्यकर्ताओं के पहल पर मवेशियों को बचाते पिकअप वैन को पुलिस के हवाले सुपुर्द किया। वहीं पिकअप वैन का ड्राइवर और उस पर सवार व्यापारी मौके का फायदा उठा कर भागने में सफल रहे। बताते चलें कि गुरुवार को महतोटांड के ग्रामीणों ने देखा कि एक पिकअप वैन में कुछ मवेशी नवडीहा की ओर ले जाया जा रहा है। जब ग्रामीणों ने सच्चाई जानना चाहा तो पिकअप वैन लेकर ड्राइवर भागने लगा। इसी बीच मौके का फायदा उठाते हुए ड्राइवर और मवेशी व्यापारी भागने में सफल रहा। उक्त जानकारी जब आरएसएस के जमुआ खंड प्रमुख बालगोविन्द यादव को मिला तो वह भी अन्य लोगों के साथ महतोटांड गांव पहुंचा। जमुआ थाना पुलिस स्थल पर आकर मवेशी समेत पिकअप वैन को थाना ले आई। पिकअप वैन का नम्बर जे एच11एल1413 है।उक्त पिकअप वैन पर से 5 बैल तथा 1 गाय बरामद हुआ।सभी मवेशियों को मिर्जागंज-खरगडीहा गोशाला के सचिव सुरंजन सिंह को सौंप दिया गया। मवेशियों का देखभाल गोशाला में होगी।

पिकअप वैन में लदे मवेशी।

खबरें और भी हैं...