जमुआ प्रखंड के रेम्बा पंचायत सचिवालय कैंपस में शनिवार की शाम भाकपा माले लोकल कमेटी की बैठक में जनमुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता अभिमन्यु राम ने की। भाकपा माले नेता अशोक पासवान ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे गरीबों के हक और हकूक की लड़ाई में साथ दें। पवन राम, राजन दुबे, सुनील राम और आनन्दी तुरी को संयोजक बनाया गया।