पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनप्रतिनिधि समेत सरकारी कर्मियों ने किया स्थल निरीक्षण

जनप्रतिनिधि समेत सरकारी कर्मियों ने किया स्थल निरीक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडधाम | जमुआ प्रखंड के तारा पंचायत अंतर्गत मनरेगा योजना के तहत कुआं निर्माण, डोभा, सड़क निर्माण, बकरी शेड, मुर्गी शेड, गाय पालन शेड, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत निर्माण कार्य स्थल का निरीक्षण मुखिया प्रतिनिधि टिकैत राय, रोजगार सेवक विपिन कुमार सेठ, वार्ड सदस्य मीना देवी ने निर्माण कार्य स्थल का निरीक्षण किया। इधर मुखिया प्रतिनिधि राय ने कहा कि सभी कार्य स्थल पर पेयजल और शेड दुरुस्त करें। वहीं मुखिया ने मनरेगा मजदूर को निर्देश दिया है कि धुप से बचने के लिए सुबह को काम करें। वहीं रोजगार सेवक ने मेठ से कहा कि जो भी मजदूर काम में लगे हुए हैं उसके लिए पानी पीने की व्यवस्था हर कार्य स्थल पर सुनिश्चित करें। जिस योजना स्थल पर सरकारी नियम के अनुकूल व्यवस्था नहीं रहेगी वैसे मेठ को मजदूरी भुगतान नहीं किया जाएगा। योजना स्थल पर साइन बोर्ड लगा होना अनिवार्य है।

खबरें और भी हैं...