पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकार कर्मचारी व महिला विरोधी : संघ

सरकार कर्मचारी व महिला विरोधी : संघ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ प्रखंड शाखा जमुआ की बैठक प्रखंड परिसर में हुई। अध्यक्षता देवंती देवी ने की। मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश सलाहकार प्रयाग प्रसाद यादव उपस्थित थे। प्रखंड सचिव कुमारी तनुजा सिन्हा ने बाल विकास परियोजना की समस्याओं से अवगत कराते हुए संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। प्रदेश सलाहकार प्रयाग यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार कर्मचारी विरोधी, महिला विरोधी है। सरकार से जो समझौता हुआ था उसे आजतक पूरा नहीं किया गया। प्रखंड से जिलाध्यक्ष देवंती देवी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 11 सूत्री मांगों के प्रति सरकार का रवैया उदासीन है। इसलिए 11 सूत्री मांगों की प्राप्ति के लिए आंदोलन पर जाना होगा। आंदोलन के कार्यक्रम में सांसद एवं विधायक के आवास का घेराव किया जाना है जिसमें 20 मई से 26 मई तक घेराव कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है। जमुआ विधायक केदार हजरा के आवास का घेराव 21 मई को किया जाएगा। घेराव के दिन जमुआ एवं देवरी के सभी सेविका, सहायिका एवं पोषण सखी बोड़ो स्थित आवास के घेराव के लिए पहुंचेंगे तथा ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस बैठक में रीता सिन्हा, सरिता कुमारी, रोशन आरा, रुक्मणी देवी, महादेवी, सुमित्रा देवी, नीलम बर्णवाल, किरण वर्णवाल, आशा शर्मा, जागेश्वरी, रेशमा बानो, जैनुल आबिदा, किरण देवी, प्रमिला देवी, संजू कुमारी, प्रीति कुमारी, बबीता देवी, ललिता कुमारी, फूलवती देवी, रिंकू कुमारी, ममता वर्मा, लएक्ष्मी देवी, मालती देवी, प्रियंका कुमारी, प्रतिमा कुमारी, आशा शर्मा आदि मौजूद थे।

झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ प्रखंड शाखा जमुआ की हुई बैठक

सरकार विरोधी नारे लगाते आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की सदस्य।

खबरें और भी हैं...