पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक में मिली हार भाजपा के लिए सबक है : भाकपा माले

कर्नाटक में मिली हार भाजपा के लिए सबक है : भाकपा माले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमुआ | भाकपा माले कार्यालय जमुआ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में प्रखंड सचिव विजय पांडेय ने कहा कि भाजपा को कर्नाटक में मिली करारी हार से सबक मिला। उन्होंने कहा कि जनता की आंख में धूल झोंक कर कर्नाटक में गलत ढंग से सरकार बनाने वाली भाजपा को कर्नाटक की जनता ने पहले सबक सिखा दिया। मगर भाजपा के लोग नोट बदौलत कर्नाटक में सरकार बनाने का जो सपना देखा था वह बिखर गया। कहा कि भाजपा के लोग दूसरे दल के विधायक को तोड़ने में रुपए का खेल खेलते हैं। मौके पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रीतलाल प्रसाद वर्मा, बाबूलाल मंडल, मीना दास, बाबूलाल महतो, असगर अली आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...