स्वच्छ भारत अिभयान के तहत निकाली गई रैली
भास्कर न्यूज | खरगडीहा
जमुआ प्रखंड अंतर्गत ग्राम-पंचायत पोबी में स्वच्छ भारत अभियान के तहत नव निर्मित शौचालय का सदुपयोग करने व शेष शौचालयों का गुणवत्तापूर्ण निर्माण में आम जनता की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को मुखिया नकुल कुमार पासवान की अध्यक्षता व जैव विविधता प्रबंधन समिति अध्यक्ष योगेश कुमार पांडेय के संचालन में जन जागरूकता रैली मध्य विद्यालय पोबी से निकाली गई जो पूरे ग्राम पंचायत का भ्रमण किया।
चौक-चौराहों पे नुक्कड़ सभा कर स्वच्छ भारत अभियान के लक्ष्य, उद्देश्य कार्यक्रम की जानकारी देते हुए शौचालय का सदुपयोग हेतु ग्रामीणों को जागरूक व उत्प्रेरित किया गया।
एसबीएम जिला कैट्स विशेषज्ञ सुधाकर कुमार ने कहा कि स्वच्छता से ही शरीर स्वस्थ रहता है। मुखिया पासवान ने कहा कि निर्धारित समय-सीमा के अंदर ही पंचायत को खुले में शौच मुक्त घोषित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पंचायत स्वच्छता प्रेरक सचिन सौरभ, स्वच्छताग्राही गुड़िया कुमारी, गायत्री देवी, जलसहिया स्मिता सिन्हा, जलसहिया संघ जमुआ प्रखंड अध्यक्ष विक्रम कुमार गुप्ता, एसएमसी अध्यक्ष गंगाधर पांडेय, प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार चौधरी, पीएलवी सुबोध कुमार साव आदि की सराहनीय भूमिका रही। ग्राम विकास समिति सचिव नंदकिशोर पांडेय, आंगनबाड़ी सेविका पुष्पा देवी, सरिता कुमारी, मंजू देवी, मनीष सिन्हा, दिलीप पासवान सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।