जमुआ | जमुआ प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथडीह और बदडीहा-टू में स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली में छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में बीपीआरओ मनोज कुमार झा मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिए। रैली में छात्राओं के अलावा शिक्षक एवं स्वच्छताग्राही साथी भी शामिल हुए। रैली का नेतृत्व विकास कुमार साव एवं अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से की। रैली के बाद विकास कुमार साहू और अभिषेक कुमार की ओर से स्कूली बच्चों के बीच चॉकलेट और रसना शर्बत का वितरण किया गया। रैली के माध्यम से लोगों ने स्वच्छता अभियान को लेकर जागरूकता फैलाने का काम किया।