शुक्रवार को जमुआ प्रखंड के मिर्जागंज शाखा के एक ग्राहक से जहां उचक्कों ने 95 हजार रुपये ले उड़े। वहीं उसी समय जमुआ मुख्यालय में स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के एक ग्राहक से भी उचक्कों ने 36 हजार रुपये ले चंपत हुए। कुछ दिन पहले भी ग्राहकों के खाते से पैसे गायब होने को लेकर जमुआ में स्थित बैंक ऑफ इंडिया की खरगडीहा, जमुआ इत्यादि की शाखाएं पूरी चर्चा में रही थी। जमुआ के बदडीहा-2 निवासी सुखदेव राय शुक्रवार को अपने खाते से अपने पुत्र के साथ 95 हजार रुपये की निकासी कर वह अपने घर बदडीहा जा रहे थे कि रास्ते में एक बाइक सवार ने हाथ के झोले को झपट्टा मार कर छीन लिया। जब तक दोनों पिता-पुत्र कुछ समझ पाते तब तक बाइक सवार आंखों से ओझल हो चुका था। पीड़ित सुखदेव राय ने कहा मैंने बैंक प्रबंधक से बार-बार आग्रह किया कि मुझे रुपये अंदर काउंटर में आकर लेने दें। लेकिन प्रबंधक ने मेरी एक न सुनी। शायद वो उचक्का बैंक में ही ग्राहकों की टोह में था। मुझे पैसे गिनते हुए देखा और फिर मेरा पीछा करते हुए, मिर्जागंज बाजार से बाहर निकलते ही छीन लिया। इधर कुछ इसी प्रकार की घटना जमुआ मुख्यालय में स्थित बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच में हुई। सुभाष कुमार ने बैंक ऑफ इंडिया के जमुआ शाखा 36 हजार रुपए जमा करने के लिए लाइन में लगा हुआ था। सुभाष पेशाब करने को बैंक से नीचे उतरा था इतने में एक युवक अचानक से सुभाष को धक्का दे दिया। धक्का खाने से सुभाष को चक्कर सा आ गया। वह जब तक संभलता तब तक वह अज्ञात युवक सुभाष के रुपये लेकर चंपत हो चुका था। दोनों पीड़ितों ने जमुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी श्यामनंदन सिंह ने कहा कि जांच चल रही है।