पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कारोडीह में सामुदायिक भवन का शिलान्यास

कारोडीह में सामुदायिक भवन का शिलान्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमुआ | जमुआ विधायक सह सरकार के सचेतक केदार हाजरा ने शुक्रवार को कारोडीह गांव में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। जिला अनवद्ध निधि से उक्त सामुदायिक भवन का निर्माण होना है। मौके पर विधायक हाजरा ने कहा कि सुदूरवर्ती पिछड़े क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। रघुवर सरकार के तीन वर्षों में जितना विकास हुआ उतना झारखंड अलग होने के बाद पहले 15 वर्षों में नहीं हुआ था। आस्था का केंद्र झरो नदी धाम, सूर्य मंदिर, लंगटा बाबा समाधि और झारखण्डधाम के विकास के लिए पर्यटन मद से फंड दिलाया। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, रामदेव राय, अलख सिन्हा, कृष्णदेव राय, अमित नारायण देव, बलदेव सिंह, सुरेश चौधरी सहित कई उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...