मतदान केंद्र वार फोटोग्राफी कार्य योजना को लेकर जमुआ प्रखंड मुख्यालय सभागार में एक बैठक की गई। बैठक में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मनोज कुमार झा द्वारा कार्य योजना को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई।
बैठक में बताया गया कि जमुआ प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों में केंद्रवार फोटोग्राफी की जानी है। जिसकी की तिथि निर्धारित की गई है। जमुआ प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मनोज कुमार झा ने बताया कि 23 मई से 5 जून तक तिथि निर्धारित है। इस अवसर पर प्रारूप 8 में शुद्धिकरण के लिए बीएलओ के साथ सुपरवाइजर द्वारा निर्धारित कार्य योजना के अनुरूप कार्य किया जाना है। उन्होंने जिस कार्य के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी उपस्थित लोगों को दी। बैठक का आयोजन दो पाली में किया गया। इस अवसर पर नीरज कुमार प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारी, प्रवीण कुमार निर्वाचन कंप्यूटर ऑपरेटर, प्रतिनियुक्त सुपरवाइजर, संजय कुमार राय, रामेश्वर महतो एवं अन्य लोग उपस्थित थे।