पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऑनलाइन प्रमाण पत्र बनाने की दी ट्रेनिंग

ऑनलाइन प्रमाण पत्र बनाने की दी ट्रेनिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरगडीहा | जमुआ मॉडल प्रखंड भवन सभागार में शुक्रवार को जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाने को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। बतौर प्रशिक्षक कॉमन सर्विस सेंटर जमुआ प्रखंड ई प्रबंधक सुबोध कुमार वर्मा ने पंचायत सचिव, चौदहवीं वित्त कम्प्यूटर ऑपरेटर सह पंचायत लेखा लिपिक को ऑनलाइन जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का व्यवहारिक, भौतिक प्रशिक्षण देते हुए कहा कि डिजिटल इंडिया के तहत पहले जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र ऑफ लाईन बनता था परन्तु अब आय, स्थानीय, जाति की तरह प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनेगा। इससे परेशानी नहीं होगी। मौके पर पंचायत सचिवालय में संचालित प्रज्ञा केंद्र संचालक के पास आवेदक आवश्यक संबंधित कागजात जमा करेंगे जिसका संचालक ऑनलाइन इंट्री का कार्य करेंगे। मौके पर प्रज्ञा केंद्र संचालक योगेश कुमार पाण्डेय, पंचायत सचिव दिनेश्वर कुमार हाजरा, राम शरण यादव, नुनूलाल रविदास, सत्यनारायण यादव आदि थे।

खबरें और भी हैं...