पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रास्ते को लेकर मारपीट में मां बेटा घायल, भर्ती

रास्ते को लेकर मारपीट में मां-बेटा घायल, भर्ती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | जमुआ थानान्तर्गत सिरसिया गांव में शुक्रवार की सुबह रास्ते को लेकर उत्पन्न विवाद में हुई मारपीट में मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जमुआ स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया पर स्थिति गंभीर होने के बाद दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप मंडल व राजेन्द्र मंडल के बीच एक रास्ते को लेकर वर्षों से विवाद चला आ रहा है। सदर अस्पताल में भर्ती प्रदीप ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब छ: बजे राजेन्द्र मंडल, मेघलाल मंडल, नारायण मंडल, खेली मंडल, झलिया देवी व दर्शनी देवी अचानक घर पर हमला कर दिया।

खबरें और भी हैं...