पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दाह संस्कार की तैयारी के दौरान घर में लगी आग

दाह संस्कार की तैयारी के दौरान घर में लगी आग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीजल पंप के माध्यम से आग पर काबू पाया गया

भास्कर न्यूज|जमुआ

जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर गांव की 105 वर्षीय प्यारी महतो के निधन से परिजन जहां मृतक के पार्थिव शरीर को बुढ़िया नदी घाट पर दाह संस्कार करने में लगे थे और विधि-विधान के अनुसार मृतक के इकलौता पुत्र महावीर महतो, पिता को मुखाग्नि जैसे ही दिया उनके घर में अचानक आग लगने की सूचना आई। इस घटना की खबर पाकर आस-पड़ोस के ग्रामीण डीजल पंप के माध्यम से आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। इस बीच आग पूरे घर को चपेट में ले चुका था और घर धू-धूकर जल कर राख हो गया। महावीर महतो ने कहा कि शुक्रवार की सुबह उनके पिता 105 वर्षीय प्यारी महतो का निधन हो गया था। दूर-दूर से सगे संबंधी, रिश्तेदार आने के बाद लोग बुढ़िया नदी घाट पर दाह संस्कार की तैयारी में जुटे थे। घर से महिलाओं ने खबर दी कि घर में आग लग गई है। कुछ लोग नदी से दौड़ कर आए और आग बुझाने का प्रयास किया। इस घटना में 35 हजार नगद, 5 क्विंटल चावल, 2 क्विंटल गेहूं, आलू, प्याज के साथ-साथ कीमती कपड़ा, जेवरात बिचाली आदि जल गया।

खबरें और भी हैं...