स्कूल में डोर स्टेप डिलेवरी के माध्यम से दिया जाएगा चावल
जमुआ | विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन का ठीक से क्रियान्वयन के लिए खाद्यान्न का वितरण डोर स्टेप डिलेवरी के माध्यम से किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2018-19 में प्रथम किस्त 2018 में विद्यालयवार आवंटन की सूची बना कर सहायक गोदाम प्रबंधक, खाद आपूर्ति विभाग जमुआ को दे दिया गया। जानकारी बीईईओ विद्यासागर मेहता ने दी।