पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऑटो से चार धाम की यात्रा पर निकले तीन लोग

ऑटो से चार धाम की यात्रा पर निकले तीन लोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमुआ | हरि को भजे सो हरि की होइए, संदेश के साथ तीन देशभक्त ऑटो से भारत भ्रमण को पोटैया नदी धाम से बुधवार को चार धाम की यात्रा पर निकले। तीनों साथ में खाने पीने की चीजें बर्तन, बिस्तर और एक छह टांग के अद्भुत बछड़े को लेकर चले हैं। गांव-गांव जाकर भजन गाकर लोगों को जमा करते हैं। फिर मातृ- पितृ, देश भक्ति के बारे में बतलाते हैं। लोगों से जो बन पड़ता है उन्हें सहयोग करते हैं। फिर इनका कारवां आगे बढ़ जाता है। राजेन्द्र दास साधु के वेष में एवं केदार शर्मा और महादेव ठाकुर गृहस्थ के रूप में हैं। इस बाबत महादेव ठाकुर ने कहा यात्रा तीन वर्षों की है। वे जमुआ, धनवार होते हुए रजौली जाएंगे। वहां से राजगृह जाएंगे फिर बोधगया पटना होते हुए वे उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड जाएंगे। राजेन्द्र दास ने कहा महापुरुषों को जाति पाती में बांट कर उनके कद को छोटा किया जा रहा। उन्होंने कहा देश सबका है, महापुरुष सबके हैं। कहा कि राम, कृष्ण, जीसस और गौतम सबने प्रेम का संदेश दिया।

खबरें और भी हैं...