पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली की अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ताओं में रोष

बिजली की अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ताओं में रोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमुआ | जमुआ प्रखंड के चुंगलखार फीडर में बिजली की अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ता रोष में हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि भाटडीह विद्युत सबस्टेशन से चुंगलखार फीडर को कम बिजली दी जाती है। कभी बिजली आती है, कभी चली जाती है। बिजली की आंख मिचौनी से लोग परेशान हैं। चुंगलखार फीडर से धुरैता, पांडेयडीह, पालमो, रेम्बा, पतरडीह, मल्हो, भण्डारो, नेरो सहित दर्जनाधिक गांव जुड़े हुए हैं। विद्युत उपभोक्ता समिति के अध्यक्ष प्रहलाद राम, सचिव उदय द्विवेदी, कोषाध्यक्ष संत शरण, उपभोक्ता गुलाब मंडल, पंसस भिखारी राम, वार्ड सदस्य रेम्बा अनिल वर्मा ने कहा कि यदि चुंगलखार फीडर का यही हाल रहा तो वे लोग आंदोलन पर उतारू होंगे।

खबरें और भी हैं...