घरेलू विवाद में दो भाइयों में मारपीट, तीन जख्मी
जमुआ प्रखंड के बेरहाबाद पंचायत के ग्राम बाराडीह में दो भाइयों के बीच घरेलू विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटी। दोनों पक्ष की ओर से तीन लोग घायल हो गए। प्रथम पक्ष के हलीमा खातून, पति मोहम्मद रमजान मियां ने गोतिया सकूर मियां एवं तैयार मियां पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए अभ्यावेदन दिया है। जिसमें कहा है कि 15 मई को वह पचम्बा बिशनपुर से पैतृक गांव बाराडीह डेरा के घर में रखे हुए कुछ घरेलू सामान को साफ कर रहे थे। इसी बीच सकूर मियां आकर उसके साथ बदतमीजी करने लगा एवं मारपीट करने लगा। उपर्युक्त बातों की जानकारी पति को दी। उनके पति सकुर मियां से पूछने के लिए गए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इधर द्वितीय पक्ष के सकूर मियां ने भी प्रथम पक्ष के रमजान मियां, सदमा अंसारी, सलीम अंसारी एवं सरफराज अंसारी के विरोध में आवेदन दिया है। जिसमें कहा है कि दोनों के बीच कुछ घरेलू विवाद का निपटारा करने के लिए पंचायत चल रहा था। इस क्रम में जान मारने की नीयत से उनलोग पर हमला बोल दिया। जहां दो लड़के को आंशिक रूप से घायल कर दिया गया। उक्त मामले की जांच जमुआ थाना प्रभारी करवा रहे हैं।