पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांव के युवा को पार्टी में जोड़ेंगे : आप

गांव के युवा को पार्टी में जोड़ेंगे : आप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमुआ | जमुआ के इंदिरा गांधी हाईस्कूल परिसर में आम आदमी पार्टी के जमुआ विधानसभा के संगठन पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में पार्टी के जमुआ विधानसभा संगठन उपाध्यक्षों ने भाग लिया। आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक कृष्ण शर्मा ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर सभी पदाधिकारी, पंचायत अध्यक्ष का चयन कर लें। संबंधित क्षेत्रों में ग्राम अध्यक्षों का भी चयन कर लें। कहा कि पार्टी का उद्देश्य गांव, घर के युवाओं को आगे लाना है। पार्टी जिला सचिव अजित कुमार मिश्रा ने कहा कि सरकार कैसे चलती है और सरकारें कैसे चलाई जाती है लोग अरविंद केजरीवाल से सीखें। जमुआ विधानसभा प्रभारी महबूब अंसारी ने कहा कि जमुआ में आम आदमी पार्टी से क्रांतिकारी मिजाज के युवाओं का रोज जुटान हो रहा है। कार्यक्रम में नेजाम, मुकेश पासवान, आशीष कुमार, रामनरेश वर्मा, तैयब अंसारी, राम कुमार वर्मा समेत पार्टी कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...