पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खालसा साजना दिवस के संबंध में दस्तार चेतना मार्च निकाला

खालसा साजना दिवस के संबंध में दस्तार चेतना मार्च निकाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खालसा साजना दिवस को समर्पित दस्तार चेतना मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने बड़े उत्साह से भाग लिया।

भास्कर न्यूज | जंडियाला गुरु

गुरु मानियो ग्रंथ सेवक जत्थे की ओर से खालसा साजना दिवस को समर्पित 5वां दस्तार चेतना मार्च निकाला गया। इस चेतना मार्च को गुरद्वारा मल्लियाना में भाई सुरजीत सिंह एसजीपीसी (माझा जोन के हेड प्रचारिक) और बाबा सेवा सिंह खडूर साहिब कार सेवा जी ने गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में अरदास कर रवाना किया।

उन्होंने कहा कि गुरु मानियो ग्रंथ सेवा सोसायटी और बाबा सेवा सिंह कार सेवा खडूर साहिब के मैंबरों ने मिल कर नौजवानों को नशों से दूर रहने, सिखों को सुंदर दस्तार सजाने के लिए प्रेरित करने और नौजवानों को सिखी के साथ जोड़ने के प्रयास के तहत यह रैली निकाली। उन्होंने कहा कि अगर हम गुरु महाराज की दी हुई शिक्षा पर चलें, नशों से दूर रहंे और गुरु की वाणी के साथ जुड़े रहेंगे तो हमारा जीवन सफल हो जाएगा। यह चेतना मार्च गुरद्वारा मल्लियाना से शुरू हो कर हल्का जंडियाला गुरु के अलग-अलग गांवों में गया जहां लोगों ने भव्य स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...