जंडियाला गुरु| जंडियाला गुरु के एसएएन जैन हाई स्कूल की पुरानी स्कूल कमेटी ने स्कूल के हॉल के जीर्णोद्धार संपन्न होने पर बाबा वैरा जी के आगे माथा टेका गया। स्कूल के भूतपूर्व मैनेजर सुभाष जैन, भूतपूर्व मीत मैनेजर सुनील कुमार और भूतपूर्व सचिव मनीष कुमार ने जैन स्कूल में बने श्री आत्मानंद जैन सभा हाल के जीर्णोद्धार संकल्प लिया था। उसी संकल्प को पूरा करते हुए आज समूह जैन संघ सहित श्री आत्मा नंद जैन सभा के प्रधान रजनीश जैन चांद ज्यूलर्ज वाले की अध्यक्षता में माथा टेका।