पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला

बैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जंडियाला गुरु | जंडियाला गुरु में बैसाखी से एक दिन पहले हर साल की तरह इस साल भी गुरुद्वारा कमेटी भाई कन्नईया जी की तरफ से भाई दीप सिंह जी प्रधान गुरुद्वारा कमेटी की अगुवाई में गुरुद्वारा भाई कन्नईया जी बाजार कश्मीरियां से पांच प्यारों के नेतृत्व में नगर कीर्तन निकाला गया। बड़ी संख्या में शहर वासियों ने इसमें शिरकत की और जगह-जगह नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। इसमें गतका पार्टी के बच्चों और नौजवानों ने तरह-तरह के करतब दिखा कर संगत को निहाल किया। गतका पार्टी के प्रबंधक भाई प्रभजीत सिंह ने सबका आभार जताया।

खबरें और भी हैं...