पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जंडियाला गुरु में छप्पड़ किनारे मिली नवजन्मी बच्ची की लाश

जंडियाला गुरु में छप्पड़ किनारे मिली नवजन्मी बच्ची की लाश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जंडियाला गुरु

अज्ञात महिला अपनी नवजन्मी बच्ची को गांव कंग के छप्पड़ के किनारे फेंक कर चली गई। मंगलवार सुबह लोगों ने बच्ची को पड़ी हुई देखा तो तुरंत उसे वहां से उठाकर अस्पताल ले गए। मगर इससे पहली ही बच्ची की मौत हो चुकी थी। उसके बदन पर कुत्ते की ओर से खरोच के निशान भी थे। सूचना मिलने पर थाना जंडियाला पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लेकर अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी हरसंदीप सिंह ने कहा कि सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि बच्ची एक कपड़े में लिपटी हुई थी। मगर उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल केस दर्ज कर मामले पर बनती कार्रवाई शुरु कर दी है।

खबरें और भी हैं...