दसवीं में पढ़ते युवक ने घर पर फंदा लगा की खुदकुशी
जंडियाला गुरु| जंडियाला गुरु में दसवीं कक्षा में पढ़ते युवक रोबिनप्रीत सिंह ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। रोबिनप्रीत सिंह ने ऐसा क्यों किया, फिलहाल इस संबंधी कुछ भी साफ नहीं हो पाया है। रोबिनप्रीत जंडियाला के ही एक स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ता था। सोमवार दोपहर को वह स्कूल से घर आया तो परेशान था। रोबिन की दादी आदर्शपाल के मुताबिक स्कूल से लौटने के बाद गली में खेलने के लिए चला गया। वह खुद किसी काम से घर से बाहर चली गई, जबकि रोबिन की मां सत्संग सुनने के लिए चली गई। शाम को जब वह लौटी तो देखा कि रोबिन घर पर नहीं था, मगर थोड़ी देर के बाद जब वह छत पर चढ़ी तो देखा कि उसकी लाश पंखे से लटक रही थी।