आईपीसी, इंटरमीडिएट और फाइनल के प्रवेश पत्र जारी
आईपीसी, इंटरमीडिएट और फाइनल के प्रवेश पत्र जारी
जांजगीर | इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने मई 2018 में आयोजित होने वाले फाउंडेशन, इंटरमीडिएट, इंटरमीडिएट, फाइनल और फाइनल-न्यू एग्जाम्स के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि सीपीटी के फाउंडेशन कोर्स में कुछ बदलाव किया गया है।
वुड वर्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन 26 तक
जांजगीर | मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत किरोड़ीमल शा. पालीटेक्निक कॉलेज में व्हीटीपी कोर्स बेसिक वुड वर्क का प्रशिक्षण 1 मई से शुरू हाेने जा रहा है। प्रशिक्षण की अवधि 270 घंटे की है। इच्छुक उम्मीदवार 16 से 26 अप्रैल तक आवेदन किरोड़ीमल शासकीय पालीटेक्निक कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
श्रीराम कथा 1 से
मालखरौदा | 1 से 9 मई तक श्रीराम कथा का आयोजन सद्भावना भवन के पास किया जाएगा। कथा व्यास तुलाकृष्ण भारद्वाज होंगे।