सभी सीटों में अपने दम पर लड़ेंगे चुनाव : जोगी
जनता कांग्रेस छग जोगी सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कहा कि उनकी पार्टी 90 विधानसभा सीटों मे चुनाव लड़ेगी। 29 अप्रैल को रायपुर में आयोजित कार्यक्रम के बाद अकलतरा एवं जांजगीर-चांपा जिले के विधानसभा प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनका टारगेट मिशन 72 है। इसके लिए क्रमबद्ध विधानसभा प्रत्याशियों की घोषणा की जा रही है | शेष पेज 20
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा प्रस्तुत नहीं किए जाने से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अधिकारों मे कटौती कर दी गई। डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा संविधान का निर्माण कर मौलिक अधिकार दिया गया था, लेकिन वर्तमान में मौलिक अधिकारों से छेड़छाड़ करने से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों में आक्रोश है। केएसके महानदी पॉवर कंपनी लिमिटेड नरियरा द्वारा भू-विस्थापितों को स्थाई रोजगार नहीं देने एवं आदर्श पुनर्वास नीति का पालन नहीं करने की लगातार शिकायत मिल रही है। मांगे पूरी नहीं होने पर जनता कांग्रेस प्लांट के मुख्य गेट के सामने आंदोलन करेगी।
पानी के लिए भटक रहे लोग, नपा का करेंगे घेराव
जोगी के आगमन पर स्वागत करने स्टेशन पहुंचे कार्यकर्ता
जांजगीर नगर पालिका क्षेत्र में जिला मुख्यालय होने के बाद भी आम जनता को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। हसदेव नदी से पानी लाने की योजना को अब तक अमल में नहीं लाया जा सका। गर्मी भर शहरवासी पानी के लिए परेशान होते हैं। जनता कांग्रेस की जिला इकाई द्वारा कलेक्टर एवं नगर पालिका कार्यालय घेराव करनी की योजना बनाई जा रही है।