- Hindi News
- National
- पूर्वी बिहार पश्चिम बंगाल गंगा घाटी में बनी द्रोणिका का असर दिखा जिले में
पूर्वी बिहार-पश्चिम बंगाल गंगा घाटी में बनी द्रोणिका का असर दिखा जिले में
जांजगीर-चांपा | दक्षिण मध्यप्रदेश में उठे ऊपरी चक्रवात, पूर्वी बिहार व पश्चिम बंगाल गंगा घाटी में 3 किलोमीटर तक बनी द्रोणिका के मिलेजुले असर से शनिवार को दोपहर बाद अचानक मौसम बदना। तेज हवाओं के साथ शाम को हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इसके चलते दिन का तापमान सामान्य से नीचे यानी 37.0 डिग्री पर रहा। न्यूनतम 24.4 डिग्री पर थमा रहा। रायपुर मौसम विभाग ने शुक्रवार को ही आने वाले 24 घंटों में प्रदेश में कहीं-कहीं मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई थी। उल्लेखनीय है कि महीने की शुरुआत में ही 1 अप्रैल को बलौदा और सक्ती में बर्फ गिरी थी जबकि सक्ती में आधी-तूफान के साथ बारिश हुई थी।