पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आदर्श समाज की थी कल्पना, जहां सबको समान अवसर मिले: सांसद

आदर्श समाज की थी कल्पना, जहां सबको समान अवसर मिले: सांसद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्यार्थी को छात्रवृत्ति देतीं सांसद।

भास्कर न्यूज|जांजगीर-चांपा

ग्राम स्वराज अभियान के पहले दिन शनिवार को भारत र| डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के 25 विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र और छात्रवृत्ति दी गई।

इस मौके पर सांसद कमला देवी पाटले ने कहा कि बाबा साहब ने एक ऐसे आदर्श समाज का सपना देखा, जहां जाति और ऊंच-नीच का भेदभाव ना हो, सभी को समान अवसर मिले। उन्होंने बताया कि विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए बाबा साहब ने शिक्षा प्राप्त की। शिक्षा प्राप्त करने के बाद वे समाज के पिछड़े वर्ग के उत्थान एवं समाज में भेद-भाव व अंधविश्वास को समाप्त करने के लिए संघर्ष किया। कार्यक्रम को संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, विधायक डॉ खिलावन साहू, कलेक्टर नीरज कुमार बनसोड़, जिला पंचायत सदस्य नरेन्द्र कौशिक, जिला पंचायत सीईओ अजीत बसंत ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर कार्तिकेश्वर स्वर्णकार सहित त्रि-स्तरीय पंचायत व नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधि एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

डॉ. भीमराव के सपनों को साकार करने सभी को आगे आना चाहिए: केशव चंद्रा
बिर्रा-चांपा | बहुजन समाज पार्टी द्वारा शनिवार को स्थानीय मंडी प्रांगण में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा ने कहा कि बाबा भीमराव के सपनाें को साकार करने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। बाबा अंबेडकर ने भारत का संविधान बनाकर सभी को समान अधिकार दिया है लेकिन कुछ लोग अपने फायदे के लिए संविधान को बदल रहे हैं। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि राधेश्याम चन्दा, बेदराम खुंटे, मनहरण मनहर, हीरा लहरे, टीआर बर्मन, रम्हैया खुटे, संतोष भारद्वाज, हीराराम बंजारे, लक्ष्मी बंजारे, विजय कुर्रे ने भी संबोधित किया। संचालन हीरा लहरे ने व आभार प्रदर्शन जगदीश बंजारे ने किया।

संविधान बनाकर समानता का अधिकार दिया: मंजू
भास्कर न्यूज | अकलतरा

नगर के अंबेडकर चौक में कांग्रेसियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य मंजू सिंह ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर विलक्षण प्रतिभा के धनी थे।

विपरीत परिस्थितयों में उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ कानून की पढ़ाई के लिए अमेरिका गए एवं वहां से लॉ की उपाधि लेकर भारत वापस आए। आजाद भारत के संविधान निर्माता समिति का डॉ. भीमराव अंबेडकर को अध्यक्ष बनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष खुलन सोनवानी ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज मे कुरीति को दूर करते हुए समाज से कंधे से कंधा मिलाकर चलने का अधिकार दिया। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर हम उनके बताए हुए मार्गों एवं सिद्धांतों पर चलने का कार्य करें। कार्यक्रम को सतीष दीवान, अरूण राणा, भविष्य चन्द्राकर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रविन्द्र साहू ने किया एवं आभार प्रदर्शन अंकित सिंह सिसोदिया ने किया।

दलित, शोषित वर्ग में आत्मबल व चेतना जागरण के प्रतीक थे: शर्मा
नारियल व शॉल देकर सम्मान करते कांग्रेसी

भास्कर न्यूज | जांजगीर-चांपा

बाबा साहब का पूरा जीवन भारतीय समाज में सुधार के लिए समर्पित था। उन्होंने सदियों से पिछड़े वर्ग को सम्मानपूर्वक जीने के लिए एक रास्ता बताया। वास्तव में बाबा साहब भारतीय समाज में दलित व शोषित वर्ग में आत्मबल तथा चेतना जागरण के प्रतीक थे।

यह बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कही। प्रदेश कांग्रेस सचिव शशिकांता राठौर ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर हिन्दू समाज की दमनकारी प्रवृत्तियों के विरोध में किए गए विद्रोह के प्रतीक थे। प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष रमेश पैगवार, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि इंजी. रवि पाण्डेय, नीता थवाईत, भगवानदास गढ़ेवाल, ऋषिकेश उपाध्याय, उत्तम पाटले, महारथी बघेल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता रफीक सिद्धिकी व आभार प्रदर्शन नगर कांग्रेस अध्यक्ष विवेक सिंह सिसोदिया ने किया।

डॉ. अंबेडकर की माल्यार्पण की।

नेहरू युवा केंद्र में मनाई डॉ. अंबेडकर की जयंती
चांपा | नेहरू युवा केंद्र कार्यालय में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। युवा समन्वयक राजेश महंत ने डॉ. अंबेडकर द्वारा देश के लिए किए कार्यों को याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर नपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, दुर्गा देवांगन, उपकार सिंह, भीष्म राठौर, नागेंद्र गुप्ता, किशन सोनी, डुग्गू प्रधान सहित नेहरु युवा केंद्र के सदस्य उपस्थित थे।

अखिल भारतीय नौजवान सभा ने किया अंबेडकर को याद

चांपा | अम्बेडकर जयंती पर शनिवार को अखिल भारतीय नौजवान सभा एवं आल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन की नगर इकाई ने डाॅ. भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए संविधान और देश के निर्माण में उनके योगदान को बताया। कठुआ-उन्नाव जैसी घटनाओं की निंदा करते हुए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट से इंसाफ की मांग की। अभा नौजवान सभा एवं आल इंडिया स्टुडेंट्स फेडरेशन द्वारा जल्द ही इसको लेकर ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

भाजपाइयों ने राहगीरों को पिलाया मिल्क शेक

जांजगीर |
डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर शेखर चंदेल के नेतृत्व में युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने राहगीरों को मिल्क शेक पिलाया। श्री चंदेल ने कहा कि बाबा साहब ने संघर्षों की आंच में तपकर देश के विकास और समाज की अंतिम पंक्ति के लोगों के विकास के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। इस अवसर पर भाजयुमो नगर अध्यक्ष शिव चमन सिंह, उपाध्यक्ष भैरव मिश्रा, हेमंत राठौर, शैल राठौर, रितेश राठौर, मिंटू चंदेल, राकेश रूपवानी, अजय निर्मलकर सहित भाजयुमो नगर मंडल जांजगीर के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...