भूगोल की परीक्षा में 132 विद्यार्थी नहीं हुए शामिल
भूगोल की परीक्षा में 132 विद्यार्थी नहीं हुए शामिल
जांजगीर-चांपा | राज्य ओपन स्कूल कक्षा 12 वीं भूगोल विषय की परीक्षा में 1552 विद्यार्थी शामिल हुए। 132 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए 1684 विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ था। विकासखंड अकलतरा में 169, बलौदा में 142, बम्हनीडीह में 66, नवागढ़ में 238, पामगढ़ में 155, सक्ती में 165, मालखरौदा में 188, जैजैपुर में 187 और डभरा में 242 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।