पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईपीएल में खिलवा रहे थे सट्टा, सक्ती और चांपा के दो खाईवाल गिरफ्तार

आईपीएल में खिलवा रहे थे सट्टा, सक्ती और चांपा के दो खाईवाल गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जांजगीर-चांपा

क्राइम ब्रांच ने सक्ती और चांपा में आईपीएल क्रिकेट के लिए सट्टा खिलाते दो खाईवाल को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई में उनके पास से 23 लाख का सट्टा पट्‌टी, 18 मोबाइल सहित 1 लाख 66 हजार रुपए नकद हुए हैं। यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच ने उस समय की जब उस पर सट्‌टा-पट्‌टी पर कार्रवाई नहीं करने का दबाव था।

सक्ती में कुछ दिन पहले कार्रवाई करने के दौरान नाकामी मिलने पर क्राइम ब्रांच के खिलाफ कुछ लोगों ने थाने का घेराव कर दिया था। लोगों को शांत करने के लिए सक्ती टीआई ने दबाव में आकर लिखित में दिया था कि थानेदार के सूचना के बिना क्राइम ब्रांच कार्रवाई नहीं करेंगी। इस पर आपत्ति जताते हुए आईपीएल क्रिकेट सटोरियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश एसपी नीतू कमल ने क्राइम ब्रांच सहित सभी थानों को दिए थे। सोमवार की रात पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि सक्ती के आदतन सटोरिया कमलेश अग्रवाल उर्फ कम्मू अपने घर में बड़े पैमाने पर क्रिकेट सट्टा खिला रहा है। सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी, एसडीपीओ सक्ती अमित पटेल एवं थाना सक्ती के स्टाफ की टीम कमलेश अग्रवाल के घर पर छापा मारा, जहां वह बिलासपुर निवासी अमित ताम्रकार के साथ आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते मिला। मौके पर आरोपी कमलेश अग्रवाल और अमित ताम्रकार के पास से दो एलसीडी टी, कैलकुलेटर, लगभग 18 लाख रुपए का सट्टा लिखा डायरी, 6 नग मोबाइल सहित 1 लाख 50 हजार रुपए नकद की जब्ती बनाई गई। इसी तरह कोतवाली पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि लछनपुर में मनहरण देवांगन के खाली मकान में चांपा का शिव देवांगन और कृष्ण कुमार देवांगन आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खिला रहे है। सूचना टीम ने मुखबीर के बताए हुए जगह पर रेट की तो शिव देवांगन एवं कृष्ण देवांगन को मनहरण के खाली मकान में क्रिकेट सट्टा खिलाते हुए मिला। जहां से पुलिस ने 5 लाख रुपए का सट्टा पट्टी, 12 मोबाइल फोन, 1 टीवीअप बॉक्स सहित 16 हजार 550 रुपए नकद जब्त की।

कार्रवाई नहीं करने के लिए सटोरिए बना रहे थे दबाव

जिले में सक्ती को सट्‌टा खिलाने के गढ़ के रूप में जाना जाता है। यहां बड़ी संख्या में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मैचों में सट्‌टा खिलाया जाता है। हर मैच के पहले व मैच के दौरान क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम कई बड़ी कार्रवाई करती है। कुछ दिन पहले भी क्राइम ब्रांच की टीम ने सक्ती में कार्रवाई करने पहुंची, जहां सटोरियों को कार्रवाई की पहले की जानकारी मिल गई और वे बच निकले। कार्रवाई के विरोध में लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। शांत करने के लिए सक्ती टीआई ने दबाव में आकर लिखित में देना पड़ा था कि थानेदार के सूचना के बिना क्राइम ब्रांच कार्रवाई नहीं करेंगी, वहीं क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई कर यह साबित कर दिया कि वह दबाव में काम नहीं करेगी।

खबरें और भी हैं...