पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिर्रा में एक्सीडेंट, घायल युवक की शहर के अस्पताल में मौत

बिर्रा में एक्सीडेंट, घायल युवक की शहर के अस्पताल में मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा| जांजगीर-चांपा जिला अंतर्गत बिर्रा थाना के ग्राम भाटापारा निवासी रमेश कुमार पटेल 34 पेशे से निजी चिकित्सक है। सोमवार की शाम रमेश का दोस्त रामचरण साहू उसके क्लीनिक में गया था। रात लगभग 8.30 बजे वे दोनों बाइक में सवार होकर वापस भाटापारा जाने के लिए रवाना हुए। करीब 500 मीटर आगे मेन रोड पर पहुंचे थे कि विपरीति दिशा से आ रहे एक अन्य बाइक से उनके बीच की टक्कर हो गई। घटना में रामचरण गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं चिकित्सक बच गया। रामचरण को शहर के कोसाबाड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उपचार के दौरान रमेश की मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...