रेप कांड पर विरोध जताने के लिए महिला कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
कठुवा और उन्नाव में हुए रेप कांड के विरोध में जिला महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विराेध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद जांजगीर तहसीलदार शशि प्रताप चौधरी को ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शेषराज हरवंश, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, शशिकांता राठौर, विधायक चुन्नीलाल साहू सहित जिला कांग्रेस और महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। श्रीमती हरबंश ने कहा कि भाजपा शासनकाल में बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओ अभियान चला रही है। दूसरी ओर बेटियां सुरक्षित नहीं है। चाहे मीना खलखों नसबंदी हिंद कांड हो, गुडा झलियामारी आमासारी कांड, गर्भाशय कांड, नसबंदी कांड के दोषियों को अभी तक सजा दिलाने में नाकाम है। पीड़ित महिलाओं को न्याय नहीं मिल रही है एवं दोषियों को भाजपा सरकार के नेता और मंत्री सहयोग दे रहे है।
तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी।