पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अचानक निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर 49 अधिकारी कर्मी मिले अनुपस्थित

अचानक निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर 49 अधिकारी-कर्मी मिले अनुपस्थित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांजगीर-चांपा | मंगलवार को कलेक्टर नीरज कुमार बंसोड़ ने सुबह 10 बजकर 35 मिनट में कलेक्टोरेट में विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न विभागों में उन्हें 49 अधिकारी-कर्मचारी बिना कोई सूचना अनुपस्थित मिले। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर ने उनके कर्मचारियों एक दिन का वेतन काटने कहा। उन्होंने स्थापना शाखा के डिप्टी कलेक्टर को अधिकारी-कर्मचारी नोटिस और चेतावनी पत्र देने के लिए भी कहा है। जिला मुख्यालय में रहने के फरमान के बावजूद अधिकारी-कर्मचारियों में मुख्यालय में नहीं रहकर बाहर से अप डाउन की परंपरा छूट नहीं रही। अभी भी शासकीय दफ्तरों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी मुख्यालय में नहीं रहते और बाहर से अप-डाउन करते हैं। ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी ट्रेन टाइमिंग के अनुसार चलती है। अधिकारी-कर्मचारी अपनी मर्जी से आफिस आते-जाते हैं। सुबह लिंक एक्सप्रेस से आफिस पहुंचते हैं और शाम को लिंक से ही रवाना हो जाते हैं। जिस दिन ट्रेन विलंब हुई उस दिन आफिस भी देर से पहुंचते हैं।

खबरें और भी हैं...