पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आप भी दे सकतें हैं ग्राम स्वराज पर राय

आप भी दे सकतें हैं ग्राम स्वराज पर राय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जांजगीर-चांपा

ग्राम स्वराज अभियान के लिए भारत सरकार ने मोबाइल एप जीएसए 18 लांच किया है। इस एप के माध्यम से अधिकारी, कर्मचारी सहित आम आदमी नागरिक भी अभियान से जुड़कर अपनी प्रतिक्रिया व फोटो अपलोड कर सकते हैं।

सुराज अभियान के बाद अब जिले के सभी गांवों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। हर ग्राम पंचायत में ग्राम सभा आयोजित करने 14 अप्रैल से अभियान शुरू हो गया है। जनपद पंचायतों के सीईओ ने ग्राम सभा का आयोजन करने तैयारी शुरू कर दी है। शेड्यूल निर्धारित करने के साथ मैदानी अमले को सभी तैयारी करने कहा गया है। जनपद पंचायत स्तर पर हर ग्राम पंचायत में ग्रामसभा आयोजित करने समय सारिणी निर्धारित करने कहा गया है। किसी एक गांव में ही ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।

सुविधा
गांवों में कराए गए कार्यों की जानकारी सार्वजनिक करेंगे सरपंच, मोबाइल एप लांच किया गया है
इन कार्यों की होगी समीक्षा
गौण खनिज: ग्राम सभा में गौण खनिज रायल्टी और इसके उपयोग की समीक्षा की जाएगी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधि.के तहत शा. उचित मूल्य की दुकानों, सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित अभिलेखों का सामाजिक अंकेक्षण किया जाएगा।

अविवादित नामांतरण: इसके लिए प्रकरणों और उनके उनके निराकरण की स्थिति की जानकारी दी जाएगी। जन्म, मृत्यु और विवाह पंजीयन के प्रकरणों के निराकरण से संबंधित जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी।

कुपोषण मुक्ति अभियान की समीक्षा की जाएगी

शौचालय निर्माण: घरों में बन कर तैयार या बन रहे शौचालयों की समीक्षा की जाएगी। पंचायतों के पदाधिकारियों व अधिकारी, कर्मचारियों के घर में शौचालय होने और उसके उपयोग की समीक्षा की जाएगी।

मनरेगा: गांव के कार्यों की डिमांड और गांवों में उपलब्ध कराए गए रोजगार की स्थिति की समीक्षा भी होगी। आंबा केंद्रों में बच्चों के लिए पोषण आहार वितरण, अंधत्व निवारण, टीकाकरण, फाइलेरिया, डेंगू बुखार से बचने पर चर्चा होगी।

ग्राम सभा में प्रतिवेदन
ग्राम सभा में पूर्व बैठकों में पारित संकल्पों के क्रियान्वयन से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। पंचायतों में पिछले तीन माह के दौरान यानी जनवरी से मार्च तक आय-व्यय की समीक्षा होगी। पिछले साल 2017-18 के दौरान अलग अलग योजनाओं से स्वीकृत कार्य, स्वीकृत राशि और खर्च की जानकारी दी जाएगी।

सोशल ऑडिट भी होगा
ग्राम सभा में सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण किया जाएगा। हितग्राहियों के सत्यापन की कार्रवाई होगी। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम भी होंगे।

खबरें और भी हैं...