पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1997 में जिस पुल से गिरी थी अहमदाबाद एक्सप्रेस, उसकी आज से फिर होगी मरम्मत

1997 में जिस पुल से गिरी थी अहमदाबाद एक्सप्रेस, उसकी आज से फिर होगी मरम्मत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जांजगीर-चांपा

14 सितंबर 1997 को चांपा के हसदेव नदी में हुआ हादसा जिले के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी रेल दुर्घटना थी। इस नदी में हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। पटरी टूटने से एक्सप्रेस के पांच डिब्बे नदी में गिर गए थे। जिसमें 81 यात्रियों की मौत हो गई थी और 200 यात्री घायल हुए थे। जिस पुल के टूटने से हादसा हुआ था उस पुल की मरम्मत फिर से कराई जा रही है।

इसके लिए 15 अप्रैल से लेकर अगले डेढ़ माह 30 मई तक गेवरारोड-बिलासपुर मेमू लोकल, रायपुर से गेवरा रोड के लिए चलने वाली लोकल चलेगी ही नहीं, वहीं गोंदिया- झारसुगड़ा जेडी लोकल झारसुगड़ा से बिलासपुर के बीच इन्हीं दिनों में रद्द रहेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर व चांपा स्टेशनों के बीच हसदेव नदी के पुल नंबर 46 पर अगले 46 दिन तक काम चलेगा। ब्रिज के रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के दौरान इन 46 दिन के लिए अनेक यात्री ट्रेन भी प्रभावित होंगे।

कई ट्रेन को रद्द किया जा रहा है तो कुछ ट्रेनों का परिचालन भी विभिन्न स्टेशनों तक सीमित किया जा रहा है। इसी तरह रायपुर से गेवरारोड के बीच चलने वाली पैसेंजर का परिचालन भी बिलासपुर तक सीमित किया जा रहा है। इनमें प्रतिदिन पैसेंजर (ट्रेन नंबर 58204) रायपुर से गेवरारोड के बीच 14 अप्रैल से लेकर 29 मई तक व गेवरारोड-रायपुर (ट्रेन नंबर 58203) गेवरारोड से रायपुर के बीच 15 अप्रैल से 30 मई के बीच रद्द रखी जाएगी। चांपा से रायगढ़ की ओर जाने वाली ट्रेनों में झारसुगड़ा-गोंदिया व गोंदिया-झारसुगड़ा पैसेंजर भी इन्हीं तिथियों के बीच बिलासपुर से झारसुगड़ा के बीच रद्द रहेगी।

हसदेव नदी पर बने इस पुल की होगी मरम्मत

ये ट्रेन इन समय पर चलती हैं
बिलासपुर गेवरा रोड मेमू : बिलासपुर से कोरबा जाने सुबह 10.30 बजे छूटती है।

गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू : गेवरा से बिलासपुर जाने दोपहर 1.30 बजे छूटती है।

बिलासपुर गेवरा रोड मेमू : बिलासपुर से कोरबा जाने शाम 6.30 बजे छूटती है।

गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू लोकल : गेवरा से बिलासपुर जाने रात 8 बजे छूटती है।

झारसुगड़ा-गोंदिया पैसेंजर : बिलासपुर से दोपहर 2.20 बजे छूटती है।

गेवरा से रायपुर लोकल : सुबह 8:15 बजे छूटती है।

रायपुर से गेवरा के लिए चलने वाली लोकल बिलासपुर तक चलेगी।

इन स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों को होगी पेरशानी
पैसेंजर ट्रेनों के रद्द होने से बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ रूट में सफर करने वाले पैसेंजर यात्रियों को सर्वाधिक परेशानी होगी। कोटमीसोनार, अकलतरा, कापन, जांजगीर-नैला, चांपा, सारागांव, बालपुर, जेठा, बाराद्वार, सक्ती स्टेशन में यह ट्रेनें रूकती थी।

खबरें और भी हैं...