पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संस्थागत प्रसव, टीकाकरण में विभाग का हो फोकस: कलेक्टर

संस्थागत प्रसव, टीकाकरण में विभाग का हो फोकस: कलेक्टर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांजगीर-चांपा | कलेक्टर नीरज कुमार बनसोड़ ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की। स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिलाने कराने का प्रयास करने कहा। उन्होंने कहा कि इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमलों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। दोनों विभागों को आपसी समन्वय महत्वपूर्ण है। कलेक्टर ने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिले के 70 गावों को चिह्नांकित किया गया है, जहां सरकार की प्रमुख 7 योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, स्वास्थ्य बीमा योजना आदि कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...