पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समर कैंप में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन जरूरी एक मई से जिले में 21 दिनों तक लगेगा ग्रीष्मकालीन शिविर

समर कैंप में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन जरूरी एक मई से जिले में 21 दिनों तक लगेगा ग्रीष्मकालीन शिविर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांजगीर-चांपा | खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 1 मई से खेल शिविर लगाएगा। राज्य शासन ने बच्चों में खेल की नई पौध तैयार करने राज्य के सभी जिलो को 21 दिनों का शिविर लगाने कहा है। इसके लिए शासन ने राज्य भर के लिए 50 लाख रुपए बजट जारी किया है। ताकि बच्चों के लिए जरूरी खेल सामग्री और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा सकें। राज्य स्तर पर इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। राज्य शासन ने सभी जिलों को जो राशि दी है उस राशि से ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के लिए व्यवस्थित खेल मैदान, खेल सामग्री, प्रशिक्षकों की व्यवस्था, पौष्टिक आहार आदि की व्यवस्था संबंधित जिले के खेल अधिकारी द्वारा कराया जाएगा। इसकी निगरानी भी जिम्मेदार अधिकारी करेंगे।





कैंप में शामिल होने के लिए देना होगा आवेदन

कैंप में शामिल होने के लिए इच्छुक खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड अथवा सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रमाणित कोई दस्तावेज जमा करना होगा। आवेदन निर्धारित प्रपत्र में प्रस्तुत करना होगा। कैंप में 10 से 17 वर्ष के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। कैंप में अभ्यास करने का समय सुबह 6 से 9 और शाम को 4.30 बजे से 6.30 बजे तक रखा गया है। इस संबंध में खेल संघों के पदाधिकारी व खेल विभाग के अफसर से संपर्क कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...