पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेतन विसंगति समेत मांगों को लेकर नर्सों ने काली पट्टी लगाकर किया काम

वेतन विसंगति समेत मांगों को लेकर नर्सों ने काली पट्टी लगाकर किया काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जांजगीर-चांपा

छत्तीसगढ़ परिचायिका कर्मचारी कल्याण संघ का चरणबद्ध आंदोलन मंगलवार को शुरू हुआ। पहले दिन जिला अस्पताल की स्टाफ नर्सों ने अपनी मांगों को लेकर काली पट्टी लगाकर काम किया। बुधवार और गुरुवार को भी स्टाफ नर्स काली पट्टा लगाकर काम करेंगी। मांगे पूरी नहीं होने पर संघ द्वारा अनिश्चितकालीन काम बंदकर आंदोलन किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ परिचायिका कर्मचारी कल्याण संघ जांजगीर-चांपा की जिलाध्यक्ष मांजुला आसना ने बताया कि संघ द्वारा िपछले तीन सालों से वेतन विसंगति दूर करने समेत मांगों से शासन को अवगत कराया जा रहा है, लेकिन शासन द्वारा अब तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया। अन्य राज्यों में स्टाफ नर्सों का ग्रेड पे 4800 रखा गया है। जबकि छत्तीसगढ़ राज्य में ग्रेड पे 2800 पर रखा गया है। दूसरे राज्य की नर्सों को वेतन के अलावा अन्य प्रकार की सुविधाएं दी जा रही है, लेकिन प्रदेश में किसी भी प्रकार की सुविधा प्रदान नहीं की जा रही है। इसलिए अब चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। छत्तीसगढ़ परिचायिका कर्मचारी कल्याण संघ के बैनर तले जिला अस्पताल में 35 स्टाफ नर्स सहित जिलेभर के अस्पतालों में पदस्थ स्टाफ नर्सों ने मंगलवार को काली पट्टी लगाकर काम करते हुए क्रमबद्ध आंदोलन शुरूआत करने की चेतावनी दे दी।

अब मांगों को लेकर करेंगे चरणबद्ध आंदोलन

जिला अस्पताल में मंगलवार की सुबह काली पट्टी लगाकर काम करती स्टाफ नर्स।

17 अप्रैल से 19 अप्रैल तक काली पट्टी लगाकर करेंगे काम

23 अप्रैल से 26 अप्रैल तक रोज कार्यस्थल पर 2 घंटे नारेबाजी

1 मई को सीएम डॉ. रमन सिंह की आरती उतारी जाएगी।

15 मई तक मांगे पूरी नहीं होने पर नर्सेस डे नहीं मानते हुए काला पहनकर शोक दिवस मनाया जाएगा।

18 मई से अनिश्चितकालीन कार्य बंद कर आंदोलन किया जाएगा

खबरें और भी हैं...