पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पांच रोज तक 8 घंटे मेंटनेंस के लिए काटेंगे बिजली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जांजगीर-चांपा

मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह विकास यात्रा लेकर 31 मई को जिला मुख्यालय आएंगे। उनका विकास रथ बनारी मार्ग से शहर में प्रवेश करेगा। नेताजी चौक, कचहरी चौक होते हुए हाईस्कूल मैदान पहुंचेगा। इन मार्गों में बिछाए गए बिजली तारों को 25 फीट ऊंचा किया जाएगा ताकि रथ इन मार्गों से होकर गुजर सके। इसके लिए 20 से 25 मई तक यानी छह दिनों तक जांजगीर के चुने हुए स्थानों में बिजली काटी जाएगी। संबंधित इलाकों में रहने वाले लोगों को परेशानी उठानी होगी।

अकलतरा रोड के गिन्नी पेट्रोल पंप से सर्किट हाउस जांजगीर तक 22 स्थानों को बिजली विभाग ने चिह्नांकित किया है। जिस स्थान पर बिजली का तार नीचे है उसे ऊपर उठाया जाएगा और जहां पर सड़क क्रॉस कर केबल लगाया गया है वहां भी ऊपर किया जाएगा, ताकि रथ को किसी प्रकार परेशानी न हो। शेष पेज 16







चिह्नांकित एरिया में केबल काे ऊंचा करने का काम सुबह 10 से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। यानी करीब 7 घंटे बिजली बंद की जाएगी। केबल उठाने का काम भले ही मुख्य मार्ग में होगा, लेकिन मुख्य लाइन होने से आसपास के अंदरूनी इलाकों में भी बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

पामगढ़ रोड में काटी गई पेड़ों की टहनियां

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का रथ पामगढ़ राेड से भी गुजरेगा। इसलिए इन रास्तों में सड़क पर बाधा डालने वाले पेड़ों की टहनियां भी काटी जा रही है।



इन मार्गों से होकर गुजरेगा विकास रथ, हाेगा मुख्यमंत्री का रोड शो भी

विकास यात्रा की संभावित रूट चार्ट के अनुसार 31 मई को मस्तूरी से होते हुए दोपहर 2.50 बजे मुलमुला पहुंचेगी। इसके बाद पामगढ़ जाएगी। सीएम यहां 3.30 से 4 बजे तक आमसभा लेंगे। फिर पकरिया होते हुए 4.45 बजे अकलतरा मोड आएंगे। इसके बाद तिलई होते हुए 6.10 बजे बनारी पहुंचेंगे। वहां से विकास यात्रा निकलकर शाम 6.40 बजे जिला मुख्यालय में प्रवेश करेगी। यहां 7.40 बजे तक मुख्यमंत्री का रोड शो होगा। 7.50 से 9 बजे तक जांजगीर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

रथ गुजरेगा वहां बढ़ा रहे ऊंचाई

विद्युत वितरण कंपनी जांजगीर के एई अारके कौशिक ने बताया कि विकास यात्रा को लेकर मुख्य मार्गों में केबल को ऊंचा करने का काम किया जा रहा है। जिसके लिए संबंधित इलाकों में बिजली बंद रखी जा रही है। 25 मई तक काम चलेगा जिसके लिए सुबह 10 से 5 बजे तक बिजली बंद रखी जा सकती है। लगातार पांच घंटे बिजली बंद नहीं करेंगे। शुक्रवार को बनारी रोड में काम शुरू हुआ है। रूट चार्ट के अनुसार आगे काम चलेगा।

पामगढ़ में काटी गई टहनियां।

आज से 8 घंटे बंद रहेगी बिजली. पामगढ़ ब्लॉक मुख्यालय पामगढ़ में रविवार को आठ घंटे बिजली बंद रहेगी। मुख्यमंत्री का विकास रथ 30 मई को यहीं से रवाना होगा। इसलिए रास्ते में बिजली के तार और पेड़ कहीं बाधा न बने इसलिए मेन रोड के झाड़ काटे जाएंगे तथा तारों को ऊंचा किया जाएगा। इसके लिए रविवार की सुबह 9 से शाम 5 बजे तक पामगढ़ चंडीपारा में लाइट मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा।

जांजगीर-चांपा रोड चल रहा काम।

किन रास्तों में होगा काम

हाईस्कूल के पास एलटी कंडक्टर की जगह केबल लगेगा हाईस्कूल मेन गेट के पास एलटी कंडक्टर की जगह केबल लगेगा, 4 स्थान पर अलग से एबी केबल लगाया जाएगा। अजा मंगल भवन के सामने एबी केबल को ऊंचा किया जाएगा एसडीएम कार्यालय के सामने एलटी तार कट पाइंट चेक होगा, रोड क्रॉसिंग कंडक्टर निकाला जाएगा। स्टेट बैंक के सामने केबल काे ऊंचा किया जाएगा। माधव लॉज के सामन 11 मीटर एच बीम, एलटी एवं 11केवी को शिफ्ट किया जाएगा। कालिका होटल के सामने एलटी क्रॉसिंग को ऊपर किया जाएगा। नेताजी चौक के सामने एलटी क्रॉसिंग हटाया जाएगा। एबी केबल डबल सर्किट करेंगे। गट्‌टानी स्कूल के सामने सर्विस केबल ऊपर उठाया जाएगा। शारदा चौक एलटी क्रॉसिंग तार निकाला जाएगा। राधे मीरा होटल के सामने एक ट्रांसफार्मर लगेगा। एलटी लाइन खींची जाएगी। गिन्नी पेट्रोल पंप से पहले और सामने केबल हटाया जाएगा। गिन्नी पेट्रोल पंप के आगे 33 केवी क्रॉसिंग की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी। होंडा एजेंसी के सामने केबल की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी। मदन पेट्रोल पंप के सामने केबल की ऊंचाई बढ़ेगी। कलेक्टोरेट मोड एलटी क्रॉसिंग केबल हटेगा।

खबरें और भी हैं...